गमले में भी उगा सकते हैं ये हरी सब्जियां, जानें कैसे

हरी और ताजी सब्जियां हर किसी को स्वादिष्ट लगती है।

अगर आप थोड़ी मेहनत करें तो इन ताजी हरी सब्जियों को घर पर ही उगा सकते हैं।

आपको बता दें, इन हरी सब्जियों को आप गमले में भी उगा सकते हैं।

तो आइए, इस द रूरल इंडिया के इस वेबस्टोरी में जानें

गमलों में किस प्रकार की सब्जियों को उगा सकते हैं और उसके लिए किन बातों का ध्यान रखना होता है।

बैंगन

देश की सबसे लोकप्रिय सब्जी में बैंगन का नाम शुमार है। इसका भर्ता बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

बैंगन

बैंगन को भी गमले में उगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए कम से कम 15 इंच के गमले की जरूरत पड़ती है। जिसमें पानी निकासी की भी सुविधा होनी चाहिए।

पालक

पालक भी इन हरी सब्जियों में से एक है, इसे भी गमलों में उगाया जा सकता है।

पालक

अगर सही समय पर खाद और पानी का ध्यान रखा जाए तो गमले में पालक 30-35 दिनों में तैयार हो जाती है।

भिंडी

भिंडी भी गमले में आसानी से उगाई जा सकती है। इसके लिए भी कम से कम 15 इंच का गमले की जरूरत होगी।

भिंडी

समय पर पानी और खाद डालने से भिंडी का पौधा 30-45 दिनों में फल देने के लिए तैयार हो जाता है।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी का उपयोग फास्ट फूड, सलाद और सब्जी के रूप में किया जाता है। पत्ता गोभी को घर पर गमले में उगा सकते हैं।

पत्ता गोभी

बुआई के 50-60 दिन बाद गमले में पत्ते गोभी के पौधे कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।

ऐसे ही खेती और बागवानी की उन्नत जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया विजिट करें।