बारिश में इन 5 पौधों को लगाकर घर को बनाएं सुंदर

देश भर में बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग अपने घरों और खेतों में सुंदर-सुंदर फूल और पौधे लगाना पसंद करते हैं। लेकिन इन्हें लगाने के लिए सही किस्म का पता होना बहुत जरूरी है।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानते हैं बारिश में लगने वाले 5 खूबसूरत पोधों के बारे में (Top 5 Rainy Season Flowers)....

कनेर का पौधा बारिश में आसानी से उगाया जा सकता है। यह सफेद, लाल, पीले, गुलाबी, बैंगनी आदि रंगों वाला में खुशबूदार पौधा होता है। इसे आप आराम से अपनी बालकनी या गार्डन में लगा सकते हैं।

कनेर का पौधा

अमलतास को गोल्डन फ्लावर या मॉनसून कैसिया भी कहा जाता है। यह आयुर्वेदिक औषधियां बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसे अपने बागों में भी लगा सकते है।

अमलतास का पौधा

चमेली का फूल

चमेली का पौधा काफी खूशबूदार होता है। इसके फूल साल भर खिलते हैं।

गेंदा का फूल

गेंदा का फूल एक ऐसा पौधा है जो बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा लगाई जाती है। यह फूल बिना लगाए भी उग आते हैं।

गुलमेहंदी का पौधा

गुलमेहंदी के पौधे को बालसम फ्लावर प्लांट कहा जाता है। इसे बरसात के दिनों में ही लगाई जाती है। बालसम फ्लावर का पौधा कई रंगों में होता है जो गार्डेन, घर की शोभा बढ़ाते हैं।

ऐसे ही गार्डेनिंग टिप्स और खेती-किसानी की जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।