लाल केले की खेती से होगी बंपर कमाई

यहां जानें लाल केले के फायदे

हरा और पीले रंग की केला की खेती के बाद अब भारत में भी लाल रंग की केले की खेती होने लगी है।

लाल रंग के केले का उत्पादन ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, वेस्टइंडीज, मेक्सिको जैसे देशों में होता है, लेकिन अब भारत के कई राज्यों में भी इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा रही है।

लाल रंग का केला हरे रंग की केले की तुलना में काफी मंहगा बिकता है जबकि खेती की लागत हरे रंग की  केला की खेती के बराबर ही आती है।

लाल केला खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हृदयरोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

लाल रंग का केला काफी स्वादिष्ट होता है। इसके सेवन से डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।

इसमें पोटेशियम, आयरन और विटामिन अधिक मात्रा में पाई जाती है। रोजाना एक लाल केला खाने से शरीर में आवश्यक फाइबर की आपूर्ति होती है।

लाल रंग की केला की खेती के लिए गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है।

इसकी खेती जीवांश युक्त दोमट या काली मिट्टी में खूब होती है।

यदि आप भी अभी तक हरा और पीले केले की खेती कर रहे हैं, तो एक बार लाल केले की खेती अवश्य करें।

ये वेबस्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

धन्यवाद