गर्मियों में मुर्गी पालन के लिए सावधानिया एवं सुझाव

गर्मी के मौसम में मुर्गी पालन में अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि ठंड की तुलना में इन दिनों नुकसान होने की संभावना अधिक रहती है।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस वेबस्टोरी में जानें- गर्मी में मुर्गी फार्म ठंडा कैसे रखें?

फार्म ठंडा रखने के लिए आसपास पानी का छिड़काव करें। छत पर पुआल डालकर पानी डाल सकते हैं या स्प्रिंकलर लगा सकते हैं।

जूट के पर्दों पर पानी डालकर ठंडा रख सकते हैं। ग्रीन शेड लगाकर भी तापमान कम कर सकते हैं।

गर्म हवा बाहर फेंकने वाला पंखा भी लगा सकते हैं। नमी को ध्यान में रखते हुए कूलर लगा सकते हैं।

फार्म ठंडा रखने के लाभ

फार्म ठंडा रखने से मुर्गी हांफती नहीं है। फार्म ठंडा होने पर चूजों का वजन जल्द बढ़ता है।

फार्म ठंडा रखने के लाभ

फार्म ठंडा होने पर चूजे फीड अधिक खा लेते हैं। चूजे बीमारी से बचकर स्वस्थ रहते हैं।

ऐसे ही खेती और पशुपालन की उन्नत जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।