मल्टीलेयर फार्मिंग कम जगह में खेती से ज्यादा मुनाफा

यहां जानें तरीका

मल्टीलेयर फार्मिंग खेती की ऐसी विधि है जिसमें एक ही स्थान पर एक ही समय में कई तरह की खेती की जाती है।

मल्टीलेयर फार्मिंग में 3-4 फसलों की खेती एक साथ उगाई जाती है। इस प्रकार की खेती में जमीन के नीचे से लेकर जमीन के ऊपर तक कई लेयर (मल्टीलेयर) में खेती की जाती है।

मल्टीलेयर तकनीक को छोटे, सीमांत किसानों और छत पर बागवानी के लिए बेहतर माना गया है।

मल्टीलेयर तकनीक खेती की विधि

सबसे पहले जमीन में उगने वाली फसल लगाएं जैसे- अदरक, फिर उसके ऊपर कोई सब्जी जैसे पालक, मैथी लगाएं।

इसके बाद आप कोई बेल वाली फसल लगा सकते हैं। वहीं फिर कोई पेड़ वाली फसल जैसे- सहजन, आम, अमरूद आदि लगा सकते हैं।

मल्टीलेयर तकनीक के फायदे

इस तकनीक से खेती करने पर 70 प्रतिशत पानी की बचत होती है। इस तरह की खेती में खरपतवार भी नहीं होते हैं।

एक फसल में जितनी खाद डालते हैं, उतनी ही खाद से एक से अधिक फसलों की उपज मिल जाती है।

फसलों को एक-दूसरे से पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे मुनाफा भी कई गुना ज्यादा होता है।

एक एकड़ में इस तकनीक से खेती करने पर 1 लाख रुपए तक की लागत आती है। वहीं इससे आसानी से 5 लाख रुपए तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।

इस वेबस्टोरी को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

ऐसे ही खेती की उन्नत जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।