Office Gardening

ये हैं ऑफिस गार्डनिंग के खास पौधे, जो शुद्ध वातावरण के साथ मन को देते हैं शांति

मानव का अस्तित्व प्रकृति के साथ जुड़ा हुआ है। हम कहीं भी जाएं पेड़-पौधों को अपने पास ही देखना पसंद करते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास रहने पर आप ऑफिस में प्रकृति का आनंद लेकर आराम से काम कर पाएंगे।

ऑक्सीजन देने वाले पौधे

ये पौधे ऑफिस में वातावरण की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें एलोवेरा, रेडिएशन प्लांट और बोस्टन फर्न सबसे बेस्ट हैं। ये पौधे ऑक्सीजन उत्पादन करते हैं, हवा को साफ़ करते हैं।

सुकुमारी (Snake Plant)

सुकुमारी एक आकर्षक सजावटी पौधा है जो हवा को साफ़ करने के लिए जाने जाते हैं। इसके पौधे ऑफिस के वातावरण को काफी मनमोहक बना देते हैं।

पॉथोस (Pothos)

पॉथोस ऑफिस गार्डेनिंग के लिए बेहद खास पौधा है जिसे आप आसानी से लगा सकते हैं। ये पौधे कम प्रकाश वाली जगह पर भी तेजी से बढ़ते हैं।

बाम्बू

बाम्बू एक अत्यधिक तेजी से वृद्धि करने वाला पौधा है। ऑफिस में एक आकर्षक सजावटी विकल्प के रूप में बहुत उपयोगी है। ये पौधा ध्वनि को कम करने में मदद करता है। ये वातावरण को शांत और स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।

कम पानी में पाले जाने वाले पौधे

इन पौधों को बहुत ही कम पानी की जरूरत होती है। इन पौधों में सुल्तान चटनी, एयर प्लांट्स और कैक्टस प्रमुख हैं।

बागवानी, कृषि और ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।