बत्तख की खाकी कैंपबेल नस्ल पालन करके हो जाएंगे मालामाल

जानें, इसकी पहचान और विशेषताएं

खाकी कैंपबेल बत्तख अंडा उत्पादन के मामले में बहुत ही अच्छी मानी जाती है। इस बत्तख को वाईट रन्नर और मलार्ड बत्तखों से विकसित किया गया है।

विशेषताएं

विशेषताएं

खाकी कैंपबेल नस्ल आमतौर पर बहुत मजबूत होती है। इस नस्ल में रोग आदि ज्यादा नहीं होते हैं।

विशेषताएं

बदलते मौसम का भी इस पर कुछ खास असर नहीं होता। इस नस्ल को आमतौर पर अंडा उत्पादन के लिए ही पाला जाता है।

पहचान

खाकी कैंपबेल नस्ल का रंग खाकी होता है। नर बत्तख की पीठ का निचला हिस्सा भूरा तांबे रंग का होता है। चोच हरे रंग की होती है।

पहचान

पंजे और टांग गहरे संतरे रंग की होती हैं। मादा बत्तख का सिर और गर्दन भूरे रंग की होती है। नर बत्तख का वजन 2.2 से 2.4 किलो होता है। मादा बत्तख का वजन 2.0 से 2.2 किलो होता है।

अंडा उत्पादन

यह नस्ल 6 महीने में अंडे देने लगती है। आमतौर पर एक साल में 300 अंडे तक देती है। अंडे का वजन 65 से 70 ग्राम तक होता है।

खाकी कैंपबेल नस्ल 2 से 3 साल तक अंडे देती है। 3 साल के बाद इसे मांस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

अंडा उत्पादन

खाकी कैंपबेल बत्तख से कमाई

मुर्गी पालन की बजाय खाकी कैंपबेल बत्तख से अच्छी कमाई कर सकते हैं। 100 बत्तखों से सालभर में खर्च निकालकर आप 2 से 3 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।

ऐसे ही उन्नत जानकारी के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इस वेबस्टोरी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।