खेत की तैयारी के लिए शानदार यंत्र है डिस्क हैरो मशीन

यहां जानें, कीमत और विशेषताएं

डिस्क हैरो मशीन खेत की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है। इससे मिट्टी तोड़ने का काम किया जाता है।

यह खेत को समतल बनाता है। खेत से खरपतवार निकालने के काम भी आता है। इसके इस्तेमाल से खेती की मिट्टी फसलों के लिए एकदम तैयार हो जाती है।

डिस्क हैरो मशीन कैसे काम करता है?

ट्रैक्टर चलित डिस्क हैरो, ट्रैक्टर की शक्ति से चलता है। इसमें धातु के गोल डिस्क होते हैं। जिनका आकार करीब 5 से 7 सेंटीमीटर होता है।

डिस्क हैरो मशीन के उपयोग

इसका उपयोग खेत में पहली जुताई के बाद किया जाता है। यह खेत में मिट्टी के बड़े-बड़े टुकड़ों को तोड़ने के काम आता है। डिस्क हैरो खरपतवार के छोटे-छोटे टुकड़े करके मिट्टी में मिला देता है। इसके इस्तेमाल से मिट्टी को भुरभुरा बनाया जाता है।

डिस्क हैरो मशीन के उपयोग

डिस्क हैरो मिट्टी को खाद में मिलाने के काम भी करता है। डिस्क हैरो से खेत को समतल भी बनाया जाता है। बीजों को ढकने में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

डिस्क हैरो मशीन के लाभ

खेत की तैयारी का काम बहुत ही आसानी से हो जाता है। किसानों का समय और मजदूरों पर होने वाला खर्च बचता है। उपज में दो से तीन प्रतिशत की अतरिक्त वृद्धि होती है।

डिस्क हैरो मशीन की कीमत

बाजार में डिस्क हैरो मशीन की कीमत  25,000 रुपए से लेकर 1,00,000 रुपए* तक है।

ये वेबस्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

धन्यवाद